फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard terror in Kusmahawa and Pokharhwa

Maharajganj News: कुसमहवा व पोखरहवा में तेंदुए की दहशत

Sat, 28 Dec 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Dec 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Kusmahawa and Pokharhwa
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के गुलरिहा बीट के जंगल में कुसमहवा तथा पोखरहवा गांव के किनारे बसे गांव के पास तेंदुआ दिख रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव हनुमान गढ़िया के कुसमहवा टोले के पास 24 दिसंबर को झाड़ी में तेंदुआ बैठा था। गांव के रामदेव खेत देखने जा रहे थे। अचानक झाड़ी में पेड़ के नीचे बैठे तेंदुए पर उनकी नजर पड़ी तो वह डर गए। इसके बाद दबे पांव लौट गए और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। उसके बाद लोगों ने एकत्र होकर शोर मचाया तब तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

बताया गया कि दो तेंदुआ एक सप्ताह से जंगल में गांव के किनारे मंडरा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण बंदेश्वर, शिवनाथ, राम अचल, अमित, राधेश्याम, संदीप, अमरजीत आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से गांव के किनारे जंगल में दिख रहा है। उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मी गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो तेंदुए दिखे थे। ठंडक बढ़ गई है तेंदुआ अपने शिकार की तलाश में भटक कर गांव के पास चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जंगल में न जाए, तेंदुआ दिखने पर उनसे दूर रहें। वनकर्मियों को तत्काल सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed