{"_id":"639da0533e58297af618ff6d","slug":"leopard-seen-in-cctv-camera-footage-panic-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Sat, 17 Dec 2022 04:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, नौतनवां।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौतनवां।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Dec 2022 04:31 PM IST
सार
डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है। उसके पद चिन्ह दिख रहे हैं खून के धब्बे से लग रहा है कि वह जंगल की तरफ निकल गया होगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और लोगों को बताया गया है कि कहीं दिखे तो तत्काल सूचना दें, उसे छेड़े नहीं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ तेदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटककर कर आया तेंदुआ अड्डा बाजार में एक आभूषण की दुकान के सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है। सुबह लोगों को जानकारी होने पर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर अड्डा बाजार चौकी पुलिस तथा वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच कर पता लगाने में जुटी है। तेंदुए के दहशत से प्राथमिक विद्यालय अड्डा बाजार द्वितीय तथा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय प्रथम को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अड्डा बाजार में बेचन वर्मा के ज्वैलरी की दुकान के सीसी टीवी कैमरे में शुक्रवार से की रात 1:13 बजे तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। सुबह लगभग दस बजे बेंचन वर्मा ने कैमरे में देखा तो लोगों को बताया तो सीसी टीवी फुटेज देखने वालों की भीड़ जुट गई। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
उसके बाद लोग तेंदुआ का पता लगाने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। प्राथमिक विद्यालय अड्डा बाजार द्वितीय के पास पद चिन्ह और रक्त गिरने के धब्बे पाए गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार तथा वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय ने मौके पर जाकर सीसी फुटेज और गांव में भ्रमण कर उसके पदचिन्हों को देखा।
विज्ञापन
ग्रामीण राहुल गुप्ता, विक्की रौनियार, चितरंजन दूबे, अनिल कुमार, विशाल आदि ने बताया कि तेंदुआ के दहशत में विद्यालय बंद हो गया है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है। उसके पद चिन्ह दिख रहे हैं खून के धब्बे से लग रहा है कि वह जंगल की तरफ निकल गया होगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और लोगों को बताया गया है कि कहीं दिखे तो तत्काल सूचना दें, उसे छेड़े नहीं।
ग्रामीणों में तेंदुए का दहशत
नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर टोला मरचहवा में गत बुधवार को दोपहर बाद तेंदूए ने एक-एक कर छह लोगों को घायल कर दिया था। ग्रामीण रात भर तेंदुए के दहशत में घर के अंदर रहकर तथा छत से निगरानी कर रात गुजारे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम पता लगाने में जुटी रही लेकिन तेंदुआ का पता नहीं चला। दूसरे दिन वनकर्मियो ने ड्रोन कैमरा से गांव के सिवान में निगरानी किए लेकिन पता नहीं चल सका। तीसरे दिन से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को सुबह अड्डा बाजार में एक सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में दिखने के बाद ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।