{"_id":"6500c93e86418ffb880d3b36","slug":"leopard-reached-semrahwa-village-for-the-second-time-at-night-people-in-panic-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5600-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेमरहवा गांव में दूसरी बार रात में पहुंचा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेमरहवा गांव में दूसरी बार रात में पहुंचा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन
नौतनवां। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के नगवा बीट के जंगल से सटे गांव सेमरहवा में सोमवार को दूसरी बार रात में भी तेंदुआ चहलकदमी करते दिखा। गांव में टहलते हुए ग्रामीणों ने पूरी रात गुजार दी। लाठी-डंडा लेकर गांव के लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीण रात भर जागते रहे।
बीते रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे खेत में काम कर रही शारदा को तेंदुए ने जंगल में ले जाकर मार डाला। सोमवार रातभर लोग जगकर बिताए। गांव में रातभर एकत्र होकर बातचीत कर रहे थे। सोमवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे तेंदुआ शिकार करने के लिए गांव में आया, लेकिन कुछ मिला नहीं। गांव के लोगों ने पशुओं को घर के अंदर बांध दिया था। गांव के महातम के दुकान के पास तेंदुआ देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और एकजुट होकर आगे बढ़े तो तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। गांव के महेंद्र यादव,कपिल फेकना देवी, नर्मदा देवी कुसुमी कहना है कि तेंदुआ नरभक्षी हो गया है इसलिए उसे पकड़ना जरूरी है। लोगों ने पिंजड़ा लगाने की मांग की।
उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है। ग्रामीणों को जंगल में न जाने के लिए सलाह दी गई है।