{"_id":"6001cc0a8ebc3e2efc2b5f5b","slug":"leopard-killed-neelgay-maharajganj-news-gkp3810451159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुआर में तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुआर में तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार
विज्ञापन
बहुआर गांव में तेंदुए की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम,इस दौरान कोविड नियमों का पाल
- फोटो : MAHARAJGANJ
बहुआर में तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के बहुआर गांव के सिवान स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार की शाम को तेंदुए ने एक नीलगाय का शिकार कर लिया। उसके बाद तेंदुआ मृत नीलगाय के पास गन्ने के खेत में बैठ गया। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो जानकारी तत्काल वनकर्मियों को दी।
ग्रामीण हैदर, मुर्तुजा, धर्मेंद्र पटेल, राधेश्याम यादव ने बताया कि कुछ लोग काम करने के लिए रामनिधि पटेल के गन्ने की खेत की तरफ जा रहे थे। अभी वह लोग गन्ने के खेत के पास पहुंचे ही थे। इसी बीच गन्ने की खेत से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। जिसे अचानक सुनकर वे लोग सहम गए। देखा कि तेंदुआ एक नीलगाय का शिकार कर उसके शव के पास बैठा हुआ है। कुछ देकर बाद तेदुआ वहां से चला गया। रेंजर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने गन्ने के खेत में तेंदुए होने की जानकारी दी है। वनकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों को खेत की तरफ न जाने का सुझाव दिया गया है।