फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard injures two shepherds, panic in Kolhui area

Maharajganj News: तेंदुए ने दो चरवाहों को किया जख्मी, कोल्हुई क्षेत्र में दहशत

Sat, 17 Jan 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard injures two shepherds, panic in Kolhui area
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के महेशपुर महेदिया वन चौकी के पास तेंदुए ने दो भैंस चरवाहों पर हमला कर दिया। दोनों चरवाहे गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली (55) व श्रीधर यादव (30) शुक्रवार को जंगल से सटे महेशपुर महेदिया वन चौकी के निकट अपनी भैंसें चरा रहे थे। यह इलाका वन क्षेत्र से लगा हुआ है और पहले भी यहां जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचनाएं मिलती रही हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने दोनों पर बारी-बारी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान दोनों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, दोनों के शरीर पर गहरे घाव हैं और अधिक रक्तस्राव हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल के किनारे तेंदुए की मौजूदगी महसूस की जा रही थी लेकिन इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि तेंदुए की गतिविधियां लगातार बनी रहती हैं तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में ही जंगल के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेदप्रकाश शर्मा वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने घायलों का बयान दर्ज कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल या जंगल से सटे इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed