फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard injured four people, died after getting trapped in the net

Maharajganj News: तेंदुए ने चार लोगों को किया घायल, जाल में फंसकर मरा

Sun, 05 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured four people, died after getting trapped in the net
महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मझौली गांव की मस्जिद में शनिवार की सुबह तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंची किशोरी पर भी झपट्टा मार दिया। ग्रामीणों ने पकड़ने के लिए जाल डाल दिया, जिसमें फंसकर तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा है। मामले में वन रक्षक की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार की सुबह शिकार की तलाश में मझौली मस्जिद के पास पहुंच गया। रास्ता नहीं मिला तो मस्जिद की छत पर चढ़ गया और वहां नमाज के बाद कुरान की तिलावत कर रहे साजिद अली (50), नुरूल होदा (40) और हैदर अली (40) पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसमीन (16) पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। भीड़ जुटने पर मस्जिद में ही तेंदुआ छिप गया। गांव के लोगों ने मछली निकालने वाले जाल में तेंदुए को काबू करने की कोशिश की। तेंदुआ जाल में फंस गया। लोगों ने उसके पैर बांध दिए और उसे खींचकर बाहर निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेंदुए की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed