फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard hunted goat, villagers in panic

Maharajganj News: तेंदुआ ने बकरी को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

Mon, 19 Dec 2022 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटक कर रामनगर गांव में आए तेंदुए का पता वनकर्मी नहीं लगा सके। तेंदुआ जंगल में चला गया या कहीं छिपा है। कुछ सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। शनिवार देर रात अड्डा बाजार में एक आभूषण की दुकान के सीसी टीवी कैमरा के फुटेज में तेंदुआ दिखा था।

विज्ञापन
Leopard hunted goat, villagers in panic

विस्तार

 वन रेंज के जंगल से सटे झुलनीपुर नहर पटरी पर रविवार को घास चर रही एक बकरी को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। जिसकी भनक लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


ग्रामीण सुनील, फजीउल्लाह, सलाउद्दीन, याकूब आदि ने कहा कि मोनू की पत्नी बकरियों को लेकर निचलौल रेंज के जंगल से सटे होकर गुजरी झुलनीपुर नहर पटरी के किनारे चरा रही थी। बकरियां घास चरते हुए जंगल के झाड़ियों के पास जा पहुंची। इसी बीच झाड़ियों के बीच छिपे तेदुएं ने झुंड में चर रही बकरियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बकरियां तेदुएं से जब तक भागने की कोशिश करती। तब तक तेंदुआ एक बकरी को दबोच लिया। उसके बाद बकरी को लेकर जंगल में चला गया। वहीं, बकरी चरा रही मोनू की पत्नी आनन फानन शोर मचाते हुए भागने लगी। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। रेंजर सुनील राव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजी गई है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए का नहीं चला पता, दहशत में ग्रामीण
उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटक कर रामनगर गांव में आए तेंदुए का पता वनकर्मी नहीं लगा सके। तेंदुआ जंगल में चला गया या कहीं छिपा है। कुछ सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। शनिवार देर रात अड्डा बाजार में एक आभूषण की दुकान के सीसी टीवी कैमरा के फुटेज में तेंदुआ दिखा था। जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवा जंगल के भरपुरवा से गोपलापुर जाने वाले मार्ग पर डूड़ी नाले की पुलिया पर शनिवार देर रात तेंदुआ दिखा था।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीम यादव ने बताया कि गांव के सुरेन्द्र यादव, सिकंदर यादव, निबर और संतबली गोपालपुर से एक कार्यक्रम से भोजन कर लौट रहे थे कि डूड़ी नाले की पुलिया पर बैठा था। लोगों को देखा तो वह नाले की तरफ चला गया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि गोपलापुर गांव के पास तेंदुआ दिखने की सूचना नहीं है। लोगों को बचाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed