{"_id":"5f78a7de8ebc3e9c0724aa52","slug":"leopard-catches-2-gots-maharajganj-news-gkp367945221","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने दो बकरियों को दबोचा, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने दो बकरियों को दबोचा, दहशत
विज्ञापन
तेंदुए ने दो बकरियों को दबोचा
ढेंसो पुल के पास चर रही बकरियों पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। निचलौल रेंज के दक्षिणी बीट के किनारे ढेंसो पुल के निकट शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए ने मौके पर दो बकरियों को दबोच लिया। बकरी चराने वाले लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ मृत दोनों बकरियों को मौके पर छोड़कर जंगल में वापस भाग निकला।
इसकी सूचना किसी ने वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम में जंगल से सटे आसपास की झाड़ियों में तेंदुए की तलाश की। तेंदुए नहीं दिखा। गांव ढेंसो निवासी चंद्रिका, अनिरुद्ध, पढोही, शिवनरायन, सोहन ने बताया कि ढेंसो चौराहा निवासी रामचंद महंथ गांव से पश्चिम जंगल से सटे ढेंसो पुल के पास अपनी दर्जन भर बकरियों को चरा रहे थे। देर शाम होने तक बकरियां चरते-चरते जंगल की झाड़ियों के पास पहुंच गईं। वहीं तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया। रामचंद्र महंथ की दो बकरियों की मौत हो गई। रेंजर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तेंदुआ दो बकरियों पर हमला कर मार डाला है। मौके पर वनकर्मियों की टीम भेजी गई है। यही ग्रामीणों को तेंदुए से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।