फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacked dog in maharajganj

Maharajganj News: तेंदुआ ने कुत्ते पर किया हमला, ग्रामीणों में छाया दहशत

Tue, 10 Jan 2023 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

ग्रामीण कल्लू, सीताराम, लोरिक, शंभु, संतराज आदि ने कहा कि सोमवार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में सुनसान देख तेंदुआ आबादी के निकट पहुंचा, जिसे देख कुत्ते शोर मचाने लगे। कुत्तों की आवाज सुन अभी ग्रामीण जुटते तभी तेदुएं ने एक कुत्ते पर हमला बोल दिया।
 

विज्ञापन
Leopard attacked dog in maharajganj
तेंदुआ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के बसौली वीट के जंगल से निकल तेंदुआ सोमवार रात चंदन नदी से सटे बकुलडीहा गांव में पहुंचा। तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला बोल दिया, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल कुत्ते को मौके पर छोड़ जंगल की ओर लौट गया।

विज्ञापन


ग्रामीण कल्लू, सीताराम, लोरिक, शंभु, संतराज आदि ने कहा कि सोमवार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में सुनसान देख तेंदुआ आबादी के निकट पहुंचा, जिसे देख कुत्ते शोर मचाने लगे। कुत्तों की आवाज सुन अभी ग्रामीण जुटते तभी तेदुएं ने एक कुत्ते पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल कुत्ते को मौके पर छोड़ जंगल की ओर चला गया। लोगों ने बताया कि दो दिनों से भोजन की तलाश में तेंदुआ जंगल से निकल आबादी के निकट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के ओर लगातार तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर सुनील राव ने कहा कि घने कोहरे के कारण  जंगली जानवर आबादी में जा जाते हैं। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed