फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacked a young man who went to graze buffalo

Maharajganj News: भैंस चराने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Fri, 15 Mar 2024 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Mar 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a young man who went to graze buffalo
नौतनवा। जंगल के किनारे भैंस चराने गए सेमरहवा गांव के युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाव के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे सेमरहवा गांव के राम सकल यादव शुक्रवार को गांव से पूरब जंगल के किनारे भैंस चराने गए थे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह जंगल के किनारे अपने खेत के पास बंधे पर बैठे थे। तभी खेत में छुपे तेंदुए अचानक हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। उत्तरी चौक रेंज के रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है जंगल में तेंदुआ ने एक युवक को घायल किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत
सेमरहवा निवासी राम सकल यादव को तेंदुआ ने शुक्रवार की शाम हमला कर घायल कर दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। गांव की बेचनी देवी, मरजादी देवी, रामपत, दुर्गेश, सोमनाथ, बृजराज, शिव, तिलक, महेन्द्र यादव आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ गत पंद्रह दिनों के अंदर तीन बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। बीते सोमवार को जंगल के किनारे दिखा था और आज भैंस चराने गए राम सकल यादव पर हमला कर दिया इससे भय लग रहा है कि तेंदुआ कहीं गांव में आकर दुबारा हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशुनपुर गांव के सिवान में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
ठूठीबारी। किसुनपुर गांव के सिवान में तेंदुआ दिखा। इससे लोगों में दहशत है। शुक्रवार को किशुनपुर निवासी 55 वर्षीय शकुंतला देवी अपने खेत की तरफ गई थीं। तभी ड्रेन की तरफ तेंदुआ देखकर भागने लगीं, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। टीम पहुंची तो तेंदुए के पदचिन्हों से उसका पता लगाने की कोशिश में जुट गई। टीम ने लोगों से अकेले बाहर नहीं जाने की अपील की। गांव के सुभाष चौधरी, इंद्रेश भारती, राजू सहानी, चिंतामणि सहानी, पूजन चौधरी ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुआ दिख रहा है। बाहर जाने में डर लग रहा है। बच्चाें व बुजुर्गाे को अधिक खतरा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से अपील है कि अगर तेंदुआ दिखें तो तत्काल इसकी सूचना वनविभाग को दें। इस दौरान वन दरोगा राजेश तिवारी, वनरक्षक प्रमोद मिश्रा, वन्यजीव रक्षक अब्दुल कलाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed