फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekhpals launched a protest and surrendered the records for 27 additional administrative circles.

Maharajganj News: लेखपालों ने शुरू किया आंदोलन, 27 अतिरिक्त हल्कों का जमा किया बस्ता

Wed, 23 Sep 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals launched a protest and surrendered the records for 27 additional administrative circles.
अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी जारी करने, वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगों पर अमल न होने का विरोध
विज्ञापन

नौतनवा। अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी जारी करने, वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगें अब तक पूरी न होने के विरोध में मंगलवार को लेखपाल आंदोलन पर उतर आए। लेखपालों ने अपनी मांगें दोहराते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय लेखपाल रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के 27 हल्के का अतिरिक्त भार से संबंधित अपना दस्तावेज बस्ता जमा कर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, जहीरूद्दीन खान, मंजूर अली, कृष्णगोपाल, दीपेंद्र धवल, अमित सिंह, राहुल गुप्ता आदि का कहना है कि राजस्व परिषद द्वारा संघ की मांगों पर अमल के लिए पहले 30 और फिर बाद में 15 दिनों का समय मांगा गया था, कुल 45 से अधिक दिनों का समय बीत जाने के बाद भी अब तक मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इससे लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। लेखपालों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी लेखपालों ने अपने मूल हल्के के अलावा जो भी अतिरिक्त हल्के उन्हें आवंटित हैं उन सभी हल्कों का बस्ता जमा कर दिया है अग्रिम आदेश तक लेखपालों का यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed