फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Learned to live life from meeting scout guide: Surendra

स्काउट गाइड से मिलती से जीवन जीने की सीख : सुरेंद्र

Thu, 12 Sep 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Sep 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Learned to live life from meeting scout guide: Surendra
बागापार। सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधु शरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय स्काउट शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन शिविर के संचालक शशांक कुमार गुप्त एवं ट्रेनर (स्काउट) एवं प्रशिक्षक उमेश कुमार गुप्त ने बालक और बालिकाओं को स्काउट प्रार्थना, ध्वज व गीत, स्काउट की प्रतिज्ञा व कैंप के नियम भी सिखाए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाईचारा, प्रेम के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर अपने विद्यार्थी जीवन में ही समाज के प्रति सेवा भाव, देश के प्रति एकता और अखंडता की भावना व दैनिक जीवन में काम आने वाले सद्गुण को भी सीखाता है।
विज्ञापन

शिविर में विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले दिन शिविर के प्रशिक्षक उमेश कुमार गुप्ता ने बालक, बालिकाओं को ध्वज व गीत, स्काउट की प्रतिज्ञा व शिविर के नियम भी सिखाए। शिविर के दौरान विद्यालय के स्काउट शिक्षक सत्यनारायण यादव, खेल शिक्षक दीनानाथ विश्वकर्मा, जोखू यादव, राजकुमार, प्रदीप चौबे, इस्लाम अली, पूजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed