फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leaopard reque center lay down

Maharajganj News: लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का शिलान्यास कर सीएम ने बढ़ाई ईको टूरिज्म की रफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 03:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Mon, 10 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

महराजगंज जिले में तेंदुए को बेहतर ढंग से रखे जाने और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराए जाने को लेकर मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर बनाने की स्वीकृति पिछले वर्ष ही मिल गई थी। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू अथॉरिटी) ने इसके निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी थी।

विज्ञापन
leaopard reque center lay down
मधवलिया रेंज में बनेगा लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर।संवाद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और बिहार राज्य से लगने वाले महराजगंज जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को लगातार गति देने में जुटे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के पर्यटन विकास से जुड़ी एक और बड़ी परियोजना की सौगात दी है। जिले में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का शिलान्यास हुआ है। यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले में तेंदुए को बेहतर ढंग से रखे जाने और उन्हें उचित इलाज मुहैया कराए जाने को लेकर मधवलिया में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर बनाने की स्वीकृति पिछले वर्ष ही मिल गई थी। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सेंट्रल जू अथॉरिटी) ने इसके निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी थी। इसका रविवार को सीएम ने शिलान्यास करते हुए शीघ्र काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के जंगल पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के अंतरराष्ट्रीय चितवन नेशनल पार्क और बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के जंगलों से जुड़े हैं। वन संपदा व वन्यजीव दोनों ही रूप से यह प्रभाग काफी विकसित है। प्रभाग में उपलब्ध भूमि को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग के जिम्मेदारों ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन माह पहले लापता था युवक, अब नहर में मिला शव


जिम्मेदारों ने सेंटर के लिए मधवलिया गोसदन में लगभग दस हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा था।

इस पर प्राधिकरण ने मुहर लगाते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी थी। सेंटर के निर्माण को लेकर कागजी बाधा तो खत्म हो गई थी, लेकिन बजट मिलने का इंतजार था। सीएम ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का शिलान्यास कर जिले में ईको टूरिज्म की रफ्तार को बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed