{"_id":"68d1a413597dc1a2ad037f9f","slug":"lawyers-abstain-from-judicial-work-in-protest-against-the-varanasi-incident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-160219-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बनारस की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बनारस की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
नौतनवा। बनारस की घटना के विरोध में सोमवार को नौतनवा तहसील के समस्त अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही आक्रोश व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग पर जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खां ने कहा कि बनारस में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
इस घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नौतनवा तहसील में भी अधिवक्ता संघ ने इस घटना के विरोध में एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहकर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि मांगों को अनसुना किया गया, तो अधिवक्ता संघ अपने हितों की सुरक्षा के लिए अग्रिम लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार करेगा।