{"_id":"62f005867040504c357fa180","slug":"last-farewell-given-to-ssb-jawan-maharajganj-news-gkp4464037126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: महराजगंज में एसएसबी जवान को दी गई अंतिम विदाई, पेट में दर्द होने पर अस्पताल में किया गया था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: महराजगंज में एसएसबी जवान को दी गई अंतिम विदाई, पेट में दर्द होने पर अस्पताल में किया गया था भर्ती
Mon, 08 Aug 2022 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:18 AM IST
सार
विजेंद्र कुमार वर्ष 2011 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बीओपी ठूठीबारी में थी। वह 20 दिन के अवकाश पर घर आए थे। इसी दौरान शुक्रवार रात पेट में दर्द होने पर परिजनों ने नौतनवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार भोर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महाव नाले पर एसएसबी जवान को श्रद्धांजजलि देते अधिकारी। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
महराजगंज जिले के सगरहवा निवासी एसएसबी जवान विजेंद्र कुमार ( 30) का रविवार को महाव नाले के किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विजेंद्र कुमार वर्ष 2011 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बीओपी ठूठीबारी में थी।
वह 20 दिन के अवकाश पर घर आए थे। इसी दौरान शुक्रवार रात पेट में दर्द होने पर परिजनों ने नौतनवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार भोर में उनकी मौत हो गई।
पत्नी तारा देवी व दोनों पुत्रों अनुज (8) व आदर्श (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की मौत की सूचना मिलते ही कमांडेंट ललित उपाध्याय व बीओपी निरीक्षक जयप्रकाश, परसा मलिक थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने पहुंचे। मृत जवान के पिता भूतपूर्व सैनिक भगौती प्रसाद ने मुखाग्नि दी। संवाद