फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide blocks road in Muglin, stranding thousands of commuters

Maharajganj News: मुगलिन में फिर भूस्खलन से रास्ता बंद, हजारों यात्री फंसे

Sun, 21 Sep 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Landslide blocks road in Muglin, stranding thousands of commuters
मुगलिन में भूस्खलन के कारण बंद हुआ मार्ग।
सोनौली। नेपाल के प्रमुख राजमार्गों पर भूस्खलन और खराब सड़कों के कारण शुक्रवार शाम से और मालवाहक वाहन फंस गए हैं। मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड पर तुइन नदी के पास हुए भूस्खलन ने काठमांडो आने-जाने वाले मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है। ऐसे में कई यात्री फंस गए हैं।
विज्ञापन

नेपाल परिवहन उद्यमियों के राष्ट्रीय महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज सितौला ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे से ही यात्री और ट्रक अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाए हैं। मुग्लिन और अबुखैरेनी में हजारों लोग फंसे हुए हैं जबकि नवलपरासी के दाऊनन्ने में शुक्रवार रात से ही वाहनों का आवागमन ठप है। त्योहार नजदीक होने के कारण लाखों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सितौला ने सड़कों की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक होने के बाद भी सरकार ने मरम्मत कार्य नहीं कराए हैं। देश भर की सभी सड़कें जर्जर हैं। गड्ढों और खराब रखरखाव के कारण परिवहन संचालन में गंभीर बाधाएं आ रही हैं। मुगलिन-नारायणगढ़ और मुगलिन-काठमांडू सड़क खंडों पर गड्ढों की मरम्मत महीनों से लंबित है जबकि ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत और भी दयनीय है। नवलपरासी जिले के दाऊनन्ने में शुक्रवार रात को हुए भूस्खलन ने बीपी राजमार्ग के नारायणगढ़-बुटवल खंड को चौकीडांडा के पास बुरी तरह प्रभावित किया है। भूस्खलन का मलबा हटाने का कार्य जारी है लेकिन दोनों दिशाओं में लंबा जाम लग गया है। पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन नवलपरासी को पार नहीं कर पा रहे और चितवन की ओर भी किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी गणेश आर्यल ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन का आकार बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed