{"_id":"6a21e62ee4140da76b07addc","slug":"land-will-be-taken-from-70-farmers-for-the-overbridge-in-maghar-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-151639-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मगहर में ओवरब्रिज के लिए 70 काश्तकारों से ली जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मगहर में ओवरब्रिज के लिए 70 काश्तकारों से ली जाएगी जमीन
विज्ञापन
मगहर में इसी स्थान पर बनना है पुल।
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सूती मिल रोड पर बनने वाले 694 मीटर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सेतु निर्माण निगम द्वारा हल्का लेखपालों के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ की भूमि की पैमाइश पूरी कर निशानदेही कर दी गई है।
सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार व निगम के अमीन छेदी पाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 70 काश्तकारों से मिलकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हुए हैं। ओवरब्रिज के निर्माण से न सिर्फ आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
मगहर में सरकार द्वारा बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मगहर से सूती मिल को जाने वाले रोड पर ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर जिले के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर भी आसान करने की कवायद है। ओवरब्रिज निर्माण में लगभग 50 लोगों के मकान, दुकान, चहारदीवारी व 20 लोगों की भूमिधरी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इनमें अकबाल अहमद, मोहम्मद अकरम, नईम, जमील अहमद, भोकाला, मौलवी रमजान अली, खालिक हुसैन, कौलू प्रसाद, राम अवध, संजय, बदरे आलम, बदरुज्ज्मा, मुन्ना, हाजी अकरम खान, काजिम अली, अब्दुर्रहीम, मकसुदुल हसन, अशफाक, चंद्रभान यादव, मुबारक अली, मस्जिद, हाफिज शराफत शामिल हैं।
सेतु निर्माण निगम द्वारा इन सभी काश्तकारों से सहमति/शपथ पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में जिन काश्तकारों की भूमि प्रभावित हो रही है, उनसे शपथ/सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर कुछ लोग बाहर हैं। 80 फीसदी लोगों की सहमति मिल जाती है तो मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बंद पड़ी मिल में निर्माण के लिए मशीनें आ रही हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।