{"_id":"691f7fbf4d4920b00607416d","slug":"land-was-deeded-in-someone-elses-name-by-making-fake-documents-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-164697-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे के नाम बैनामा करा दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे के नाम बैनामा करा दी जमीन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव की रहने वाली सरीकुन की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। परतावल–गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित यह जमीन बेहद कीमती है।
इसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि जमीन को फर्जी कागजात तैयार कर गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के नाम 17 अक्तूबर को बैनामा कर दिया गया।
जमीन की रजिस्ट्री में अपना नाम देखने के बाद पीड़िता सरीकुन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने जमीन बेचने का इरादा जताया और न ही किसी को अधिकृत किया। इसके बावजूद फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उनकी पुश्तैनी जमीन को किसी दूसरे के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही उन्होंने न्यायालय में आपत्ति दायर की और पूरे प्रकरण को उजागर करते हुए न्याय की गुहार लगाई। साथ ही श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जमीन के दस्तावेजों तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।