फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land port will strengthen trade relations between India and Nepal

Maharajganj News: भारत-नेपाल के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेगा लैंड पोर्ट

Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Land port will strengthen trade relations between India and Nepal
महराजगंज। लैंड पोर्ट के लिए भारत नेपाल सीमा से सटे छपवा में जमीन 25 एकड़ चिह्लित हो चुकी है। लाजिस्टिक एंड वेयर हाउस पॉलिसी के तहत लैंड पोर्ट को विकसित किया जाएगा। डीपी वर्ल्ड कंपनी ने कार्य योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके निर्माण में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। छपवा गांव के पास 32 गाटेदारों में लगभग 125 किसानों के कुल 25 एकड़ भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव के लिए भेजा गया है। भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद वेयर हाउस (रख-रखाव घर) का निर्माण कार्य शुरू होगा। रेलवे परिवहन की ओर से भारत व नेपाल के व्यापारियों को आयात-निर्यात करने में सुगमता होगी। भूअधिग्रहण पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस लैंड पोर्ट को विकसित करने की मंशा दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने की है। लैंड पोर्ट बनने के बाद सोनौली नाके के रास्ते भारत और नेपाल के बीच होने वाला व्यापार दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

नौतनवा तहसील क्षेत्र के छपवा गांव के पास रेलवे लाइन के समानांतर लगभग 25 एकड़ भूमि में लाजिस्टिक एंड वेयर हाउस निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इससे व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे परिवहन से उनका सामान सुरक्षित उतरेगा और अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा। सोनौली सीमा के पास इंटीग्रेटेड पोस्ट का निर्माण जारी है। वहीं दूसरी तरफ भारत-नेपाल के व्यापार की सुगमता के लिए नौतनवा रेलवे स्टेशन को भी व्यावसायिक दृष्टिकोण से उच्चीकृत किया जा रहा है। डीपी वर्ल्ड कंपनी की ओर से वेयर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद वेयर हाउस का निर्माण कार्य शुरू होगा। रेलवे परिवहन की ओर से भारत व नेपाल के व्यापारियों को आयात-निर्यात करने में सुगमता होगी। राजस्व विभाग के मुताबिक वेयर हाउस के लिए किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा के तौर पर 20 करोड़ 83 लाख 23 हजार 200 रुपये देने की संस्तुति हो गई है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर या अन्य सामानों की रैक पहुंचेगी
लैंड पोर्ट बनकर तैयार होने के बाद देश के विभिन्न बंदरगाहों से कंटेनर या अन्य सामानों की रैक पहुंचेगी। कंटेनर व सामानों को नेपाल निर्यात में काफी सहूलियत मिलने लगेगी। लैंड पोर्ट के अंदर ही कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बड़ी कंपनियों के अधीन वर्क करेंगे। साथ ही बैंकिंग से लेकर अन्य सुविधाएं भी परिसर के अंदर ही उपलब्ध होंगी। क्षेत्र के कारोबार में चार चांद तो लगेगा ही साथ ही करीब एक हजार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
-------------------------------
वर्तमान में सामान मंगाने में समस्या होती है। आने वाले दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। एक छत के नीचे पूरी सुविधाएं मिलेंगी। नेपाल तक कारोबारियों को सामान पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। कारोबारियों के साथ ही अन्य लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
-संतोष जायसवाल, कारोबारी
-----------------
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। वर्तमान में रोजगार के अवसर कम हैं। वेयर हाउस बनने पर कारोबार में मुश्किल दूर होने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

-विंध्याचल अग्रहरी, कारोबारी
------------------
वर्तमान में खाली स्थान पर खेती हो रही है। स्थान चिह्नित होने के बाद से आसपास जमीनों के भाव भी बढ़ गए हैं। आसपास के गांव का विकास भी आने वाले दिनों में होगा। गतिविधियां इस क्षेत्र में बढ़ेंगी।
-संतोष लोहिया, नागारिक
---------------------
जबसे लोगों को पता चला है कि छपवा क्षेत्र में लाजिस्टिक एंड वेयर हाउस बनेगा, तब से आसपास के लोग खुश हैं। भविष्य में क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
-राजा वैश्य, नागरिक
-------------------
जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जरूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जा रही है। कारोबारियों को लाजिस्टिक एंड वेयर हाउस बनने से काफी फायदा होगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के विकास को बल मिलेगा।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed