फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land demad for Kasturba hostels

कस्तूरबा के छात्रावास के लरए दो ब्लॉकों में भूमि की दरकार

Sat, 07 May 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Land demad for Kasturba hostels
कस्तूरबा के छात्रावास के लिए दो ब्लॉकों में भूमि की दरकार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले घुघली व धानी ब्लॉक के कस्तूूरबा विद्यालयों में भूमि की अनुपलब्धता की वजह से छात्रावास निर्माण की दिशा में पहल नहीं हो पा रही है। जिम्मेदार समय रहते भूमि उपलब्ध करा दें तो न सिर्फ छात्रावास के निर्माण की दिशा में कवायद शुरू की जा सकेगी बल्कि उसके बनने से बालिकाओं को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जिले में संचालित होने वाले 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के सापेक्ष 10 विद्यालयों में छात्रावास बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। जिम्मेदारों ने जो प्रस्ताव मांगा था, उसमें घुघली व धानी ब्लॉक के लिए जिस भूमि को चिह्नित किया गया था। वहां मानक के मुताबिक भूमि नहीं मिल पाई। इसकी वजह से वहां का निर्माण अधर में है। जिम्मेदारों की ओर से मानक के मुताबिक भूमि की मांग की जा रही है। जब तक भूमि नहीं मिलेगी तब तक निर्माण की गतिविधि आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन

34 गुणे 36 वर्गमीटर की चाहिए भूमि
छात्रावास के निर्माण के लिए विभाग ने जो मानक स्थापित किया है उसके मुताबिक 34 गुणे 36 वर्ग मीटर भूमि चाहिए। भूमि मिलने के बाद ही छात्रावास निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कस्तूरबा की बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाना है। घुघली व धानी में कम भूमि की वजह से समस्या आ रही है, जिसे दूर कराने के लिए प्रयास जारी है।
-आरपी सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed