फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kusti

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 25 पहलवान चयनित

Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
kusti
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 25 पहलवान चयनित
विज्ञापन

सब जूनियर बालक कुश्ती स्पर्धा 12 मार्च से हाथरस में होगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल(महराजगंज)। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोमवार को पहलवानों का ट्रायल हुआ। जिला कुश्ती संघ द्वारा पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार में आयोजित ट्रायल में फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्पर्धा के लिए 25 पहलवानों का चयन हुआ।
प्रतियोगिता के लिए पहलवान दस मार्च को रवाना होंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी और पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने पनियरा की अन्नू गुप्ता व निचलौल की रोमा पाल का हाथ मिलाकर ट्रायल का प्रारंभ कराया। इसमें अन्नू पाल का चयन हुआ। इस मौके पर रेनू पाल, शैलेश यादव, सत्येन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह अजय सैनी, सोनू उपाध्याय, महेन्द्र यादव, प्रमेन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल यादव, रवि धर दूबे, देवेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन पहलवानों का हुआ चयन
सब जूनियर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में श्याम सुन्दर, सत्येन्द्र राय, प्रिंस यादव, राकेश यादव, नीरज पासवान, नितेश यादव, रवि कुमार यादव, राकेश पाल, श्यामकरन यादव, बृजेश यादव। ग्रीको रोमन स्पर्धा के लिए सत्येन्द्र कुमार, प्रद्युम्न, रंगराज नारायण पांडेय, विशाल वर्मा, अरुण यादव, अभिषेक यादव, यशपाल यादव, जूनियर बालिका वर्ग में अमिता, रोमा गुप्ता, सब जूनियर बालिका वर्ग में गूंजा यादव, अंन्नू पाल धनगर, अंजू पाल धनगर का चयन हुआ। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि बालक सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 12 मार्च से 14 मार्च तक हाथरस में होगी। बालिका सब जूनियर व जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 6 व 7 मार्च को नोएडा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed