{"_id":"679e7639c7598bd10d08ce1c","slug":"kushinagar-team-defeated-gorakhpur-by-four-wickets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141758-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर को कुशीनगर की टीम ने चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर को कुशीनगर की टीम ने चार विकेट से हराया
Sun, 02 Feb 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में एनएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर के बीच मैच खेला गया। एनएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में अपने सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए।
122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम ने 20.5 ओवर में 122 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत गई। गोरखपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तन्मय तिवारी 35 शिवांश नायक ने 34 रनों का योगदान दिया। कुशीनगर एकेडमी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभम कुशवाहा 40 संदीप शर्मा ने 22 रन बनाए। अमन सिंह 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
एनएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रेयांस पाठक 2 और आलोक यादव और शिवेश निषाद को 1.1 विकेट प्राप्त हुए इस मैच में मैन ऑफ द मैच शुभम् कुशवाहा को दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज रहे। इस मौके पर अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा, अनरुल्ला खान, करीम खान मौजूद रहे। संवाद