{"_id":"60a3f16e8ebc3ed2b24385ad","slug":"kovishield-s-second-dose-will-now-take-84-days-maharajganj-news-gkp3950191113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशिल्ड की दूसरी डोज अब 84 दिन बाद लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशिल्ड की दूसरी डोज अब 84 दिन बाद लगेगी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में लक्ष्य से कम प्रत्येक दिन टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पंजीकरण कराने के बाद केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 56 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। सुबह 9 से शाम बजे तक टीका लगाने की व्यवस्था है।
वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि कोवैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगेगा, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब समय में परिवर्तन करते हुए 84 दिन कर दिया गया है। पहली डोज लगने के बाद दूसरा डोज लगवाने के लिए भी कोविन पोर्टल पर 84 दिन बाद पंजीकरण कराने के बाद टीका लग सकेगा। उन्होंने बताया कि सत्रवार जिले के कुल 56 केंद्रों पर टीका लग रहा है। जो भी पंजीकरण कराने के बाद केंद्र पर पहुंच रहा है, उसे टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीका लगावाने के लिए वेटिंग नहीं है। पोर्टल पर स्लाट खाली है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने का क्रम जारी है। रविवार को छोड़कर सभी केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीका लगाया जा रहा है।