फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kovid hospital personnel staged a sit-in

कोविड अस्पताल के कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kovid hospital personnel staged a sit-in
कोविड अस्पताल के कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजंज। कोविड एल टू हॉस्पिटल में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल में तैनात कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने लगे। इससे गुस्से में आकर अस्पताल के कर्मियों ने परिसर में धरना दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर कर्मियों से बातचीत की।

धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि दिनरात मेहनत कर मरीजों की सेवा करने के बाद भी लोगों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाना ठीक नहीं है। एक तो जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की जा रही है, दूसरे कुछ लोग बेवजह हंगामा कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम सदर साई तेजा सीलम ने बताया कि कर्मियों को समझाकर धरना समाप्त करा दिया गया है। दुर्व्यवहार करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed