फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kotedar raging on the selection of rural

कोटेदार के चयन पर भड़के ग्रामीण

Tue, 12 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kotedar raging on the selection of rural
कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।

विज्ञापन
निचलौल रेंगहियां में कोटेदार के चयन में धांधली का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पक्षपात हुआ है। दोबारा कोटेदार का चयन कराया जाए। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 10 अप्रैल को ग्राम सभा की खुली बैठक में वोटिंग के आधार पर कोटे का चयन होना था। लेकिन एडीओ (कृषि) ने हाथ उठवा कर कोटे का चयन कर दिया। 

लोगों का आरोप यह भी कि ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण अपने चहेते को कोटा दिलाने के लिए धांधली कराई। ऐसे में कोटा चयन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए जांच हो तथा नए सिरे से कोटे का चयन कराया जाए। विरोध प्रदर्शन में भगवान दास चौहान, मोहन कुमार, अमित चौहान, कृष्ण प्रताप, जवाहिर, रामलाल , दिलीप, तूफानी व अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोटेदार की अनियमितता से परेशान सिसवा बाजार के जैनीछपरा के इसराइल ने डीएम को शिकायत पत्र दिया है। कहा है कि जैनीछपरा में पात्रों की सूची में 293 कार्ड धारक हैं। लेकिन कोटेदार मार्च में अपने चहेतों को ही राशन दिया। सात अप्रैल को कुछ कार्ड धारकों में राशन वितरण घटतौली के साथ किया। साजिशन सभी कार्डधारकों के नाम व फोटो गलत तरीके से चढ़वाए गए। जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed