फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kota shop

कोटे दुकान में मिली खामी

Fri, 20 May 2016 12:30 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
kota shop
demand - फोटो : अमर उजाला
परतावल, मुहम्मदपुर गांव में जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा भेजी गयी टीम ने सस्ते गल्ले की दुकान की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। 
 बीपीएल कार्ड धारक असगर, इसहाक, मुहम्मद अली, कैलाश प्रसाद, रामप्रताप, खेलावन, सुग्रीव, राजेश्वर आदि लोगों ने अधिकारियों से बताया कि उन्हें ना तो कार्ड के हिसाब से राशन मिलता है और न ही उचित मूल्य पर मिलता है। मिट्टी का तेल 20 रुपये और चीनी 18 रुपये किलो लेनी पड़ती है।
राशन भी निर्धारित मूल्य से 2 से 3 रुपये अधिक देना पड़ता है। विरोध करने पर बिना राशन दिए कोटेदार खदेड़ देता है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रति यूनिट 3.5 किलो गेहूं और 1.5 किलो चावल देने का नियम है।
विज्ञापन

इसके विपरीत कोटेदार द्वारा कार्ड पर छह या सात यूनिट होने के बावजूद मात्र 10 या15 किलो राशन देता है। पात्र गृहस्थी लाभार्थियों में उषा, राजेन्दर,  पुष्पा, राजकुमार, राजमती, अनीता, गुड्डी, प्रमिला, मुनेशरी, तथा धरमा देवी  आदि  ने शिकायत की है। जांच करने  आए क्षेत्रीय इंस्पेक्टर सौरभ सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामआसरे प्रसाद ने बताया कि जांच में कई अनियमितताएं मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed