{"_id":"604523fa8ebc3ecbb54f6c1e","slug":"korona-maharajganj-news-gkp3874949131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल, सीएचसी निचलौल में आज सिर्फ महिलाओं को लगेगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल, सीएचसी निचलौल में आज सिर्फ महिलाओं को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
400 महिलाओं को टीका लगाने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के दो केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इस दौरान यहां सिर्फ महिला कर्मी ही तैनात रहेंगी। यह आयोजन मिशन शक्ति के तहत हो रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में चरणबद्ध तरीके से कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शासन स्तर पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार तीसरे चरण में एक मार्च से 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों व 45 वर्ष से अधिक के बीमार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला अस्पताल व ग्रामीण स्तर पर निचलौल सीएचसी में सोमवार को सिर्फ महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की जाएगी। अन्य केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका सामान्य पूर्व की तरह लगेगा। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला दिवस पर दो केंद्रो पर टीका सिर्फ महिलाओं को लगाया जाएगा। संबंधित केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका उपलब्ध करा दिया गया है। पूरी प्रक्रिया महिला कर्मियों द्वारा कराई जाएगी।
सांसद और विधायक ने केएमसी में लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी रविवार को केएमसी पहुंचे। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने कोरोनारोधी टीका लगवाया। आधे घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
सांसद के अलावा प्राक्कलन समिति सभापति व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, अमरनाथ पटेल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्र, संजीव शुक्ल, सनंदन पटेल, संतोष चौधरी, हरेराम यादव ने भी कोरोना रोधी टीका लगवाया।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि निर्धारित शुल्क जमा करने के साथ ही नियमानुसार पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवाया गया। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इस अवसर पर डॉ. विकास, नागेंद्र पांडेय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक कुल 5813 केस मिल चुके हैं। इसमें दो सक्रिय केस हैं। इसमें से 5720 स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से 91 की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
रूपनदेही में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू
भैरहवा (नेपाल)। भारत से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का दूसरा चरण रविवार से शुरू हो गया। अभियान के क्रम में रूपनदेही जिले में 65 वर्ष से अधिक आयु के 52,687 लोगों का टीकाकरण करना है। स्वास्थ्य कार्यालय रूपनदेही के प्रमुख, राजेंद्र गिरि ने बताया कि जिले भर के 83 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। संवाद