{"_id":"604130c58ebc3ec89a5c5a8c","slug":"korona-maharajganj-news-gkp387122981","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 केंद्रों पर 2636 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 केंद्रों पर 2636 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

5600 का लक्ष्य था, बुजुर्गों, छूटे कोरोना योद्धाओं व एसएसबी के जवान पहुंचे टीका लगवाने
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 13 केंद्रों पर बुजुर्गों, छूटे कोरोना योद्धाओं और एसएसबी के जवानों ने बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी टीका लगवाया। 5600 के लक्ष्य के सापेक्ष 2636 लोगों को टीका लगा।
महिला अस्पताल में डॉ. अभिषेक, एसएसबी के 29 जवानों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका लगाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि बुजुर्गों समेत छूटे हुए कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। जिले के सभी सरकारी अस्पताल में कोरोना रोधी टीका मुफ्त में लगेगा। निजी अस्पतालो में 250 रुपये प्रति डोज की दर से भुगतान करना होगा।
परतावल प्रतिनिनिधि के अनुसार 60 साल से अधिक की आयु के बुजुर्गों को टीका लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहचान पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष के ऊपर के 115 बुजुर्गों को बृहस्पतिवार को टीका लगाया। अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी है। इसके साथ ही 45 से 59 वर्ष तक के उम्र के लोग अगर किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं तो डॉक्टर की पर्ची के साथ पहुंचने पर उनको भी टीका लगाया जा रहा है।
कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना के मामले मिलने बीते 17 दिनों से नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कोई केस नहीं मिला। अब तक जिले में 5811 केस सामने आ चुके हैं। 91 की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालो की संख्या 5720 है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी।