फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Korean ambassador visited India-Nepal border

Maharajganj News: कोरिया के राजदूत ने किया भारत-नेपाल सीमा का दौरा

Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Korean ambassador visited India-Nepal border
कोरिया के राजदूत ने किया भारत-नेपाल सीमा का दौरा
कोरिया मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट सैमसंग और हुंडई प्लांट का निरीक्षण, बोले-कोरियाई कंपनी नेपाल में भी रोजगार पैदा करने में सफल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोमवार शाम नेपाल में कोरिया गणराज्य के राजदूत ताए योंग पार्क ने कोरियाई उत्पाद सैमसंग के असेंबलिंग प्लांट, कोरियाई कंपनी हुंडई के असेंबलिंग प्लांट कर निरीक्षण किया। इसके बाद राजदूत भारत-नेपाल सीमा बेलहिया पहुंचे और लुंबिनी में भगवान बुद्ध का दर्शन किया। असेंबलींग
ताए योंग पार्क मंगलवार को दो दिवसीय सीमावर्ती जिले के दौरे पर रूपनदेही पहुंचे और नवलपरासी के रामग्राम नगर पालिका में स्थित गोलचा संगठन के तहत एक कोरियाई कंपनी सैमसंग टेलीविजन के असेंबलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने हुंडई असेंबलिंग प्लांट का भी अवलोकन किया, जो निकट भविष्य में शुरू होने वाला है। कोरियाई कंपनी सैमसंग टेलीविजन के असेंबहलिंग प्लांट का अवलोकन करने के बाद उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि कोरियाई कंपनी नेपाल में भी रोजगार पैदा करने में सफल रही है।
विज्ञापन


गोलचा ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रभाकर थापा ने कहा कि कोरिया के सबसे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में से एक सैमसंग टेलीविजन के असेंबलिंग प्लांट के कारण इस क्षेत्र में सरकार के लिए अवसर पैदा हुए हैं। सरकार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बीच संबंधों का भी विस्तार हुआ है। इसके साथ ही राजदूत ने पार्क परिसर में ही बजाज मोटरसाइकिल के असेंबलिंग प्लांट और दो मेगावाट सौर ऊर्जा का भी अवलोकन किया, इसके बाद उन्होंने प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी मोटर कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक निराकार श्रेष्ठ ने कोरियाई कार कंपनी हुंडई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेलहिया स्थित सोनौली के नेपाल-भारत सीमा का भी निरीक्षण किया। रूपनदेही आगमन के दूसरे दिन, राजदूत पार्क मायादेवी मंदिर और बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा करने के बाद काठमांडो लौट गए। राजदूत पार्क के साथ पत्नी यूनही चोंग, दूतावास काउंसलर कांग, आर्थिक और विकास विशेषज्ञ चांग हान ने लुंबिनी का दौरा किया।
लुंबिनी विकास निधि की ओर से चंद्र प्रकाश पाठक ने राजदूत पार्क का स्वागत किया और इसका उद्घाटन किया। राजदूत पार्क ने मायादेवी मंदिर, पुष्करणी तालाब, अशोक स्तंभ सहित कोरियाई, थाई, म्यांमार, कंबोडियाई मंदिरों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान, प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के मुख्य राजनीतिक सलाहकार हरिबोल गजुरेल, टाय योंग पार्क की पत्नी और नेपाल के लिए कोरिया गणराज्य दूतावास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed