फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Know the road and weather conditions before traveling to Nepal

Maharajganj News: नेपाल यात्रा के पहले जान लें सड़क और माैसम की स्थिति

Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Know the road and weather conditions before traveling to Nepal
सोनौली। नेपाल प्रशासन ने काठमांडू मार्ग पर मुगलिंग और नारायण घाट में हो रहे भूस्खलन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन

तीन दिन बाद सोमवार की सुबह से नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग पर शुरू हुआ आवागमन मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से टुइनखोला में भूस्खलन से चट्टानों के गिरने से फिर अवरुद्ध हो गया है। भरतपुर के संभागीय सड़क कार्यालय के सूचना अधिकारी इंजीनियर कृष्ण आचार्य ने बताया कि चट्टानें गिरने के बाद मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि दोपहर 3:45 बजे तक लगातार चट्टानें गिरती रहीं। उन्होंने कहा कि अगर चट्टानें गिरना बंद हो गईं और काम शुरू हो गया, तो ज्यादा से ज्यादा आधे घंटे में मलबा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम टुइनखोला में हुए भूस्खलन के 45 घंटे बाद रविवार दोपहर एकतरफा रास्ता खोल दिया गया था, लेकिन बीच-बीच में सड़क पर चट्टानें गिरने और भूस्खलन का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। इसी तरह धादिङ जिले के बेनीघाट रोराङ गाउंपालिका-10 स्थित जवाङखोला (बांदरे मोड़) में मंगलवार सुबह करीब 5.40 बजे भूस्खलन के कारण नागढुंगा-मुगलिंग सड़क अवरुद्ध हो गई। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed