{"_id":"6320ce85b5940515614e9a18","slug":"knee-pain-in-youth-giving-irregular-routine-maharajganj-news-gkp450404744","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित दिनचर्या दे रही युवाओं में घुटनों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित दिनचर्या दे रही युवाओं में घुटनों का दर्द
विज्ञापन
घुटने में दर्द से पीडित मरीज का इलाज करती फिजियोथैरेपिस्ट रेनू। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
अनियमित दिनचर्या दे रही युवाओं में घुटनों का दर्द
महराजगंज। अनियमित दिनचर्या एवं जंक फूड के अधिक सेवन से युवाओं में घुटनों की ग्रीस (सिनोविअल फ्लुइड) कम हो रही है। यही वजह है कि युवाओं में घुटने का दर्द बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन पांच से छह युवा घुटनों के दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वहीं, केएमसी डिजिटल अस्पताल में प्रतिदिन 30 से अधिक युवा घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि घुटने में ग्रीस कम बनने या नहीं बनने की स्थिति में बुढ़ापे में समस्या और गंभीर हो जाएगी। जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से अधिक मरीज प्रत्येक दिन पहुंचते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पांच से छह युवा घुटनों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग में मरीजों को दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए उचित व्यायाम कराया जाता है।
जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथैरेपिस्ट दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पहले लोगों में 40 वर्ष के बाद घुटना, शरीर की हड्डियों में दर्द की समस्या आती थी। अब स्थिति यह है कि युवावस्था में ही लोगों के घुटनों में दर्द होने लगा है। समय से पहले युवाओं का शरीर कमजोर होता जा रहा है। यह सब अनियमित दिनचर्या और जंक फूड, ऑयली खाद्य वस्तुओं के अधिक सेवन करने की वजह से हो रहा है। फिजियोथैरेपी कराने वालों में अधिकतर 35 से 40 साल की आयु वाले होते हैं, जिनमें घुटनों में दर्द की समस्या होती है।
विज्ञापन
एक गिलास दूध पीना जरूरी
चिकित्सकों के अनुसार कैल्शियम में कमी, शराब पीने और कसरत नहीं करने से युवाओं का शरीर सुस्त हो रहा है। शरीर में कैल्शियम की भरपाई के लिए प्रतिदिन एक गिलास दूध पीना जरूरी है।
कम उम्र के लोगों में घुटने का दर्द आमतौर पर गठिया के कारण नहीं होता है। यह पेटेलोफीमोरल सिंड्रोम के कारण हो सकता है। जब कुछ मांसपेशियां अन्य मांसपेशियों की अपेक्षा अधिक काम करती हैं। ऐसे में असंतुलन के कारण घुटने में दर्द होना शुरू हो जाता है। बैठने के गलत तरीके से भी कम उम्र के लोगों में घुटने का दर्द हो सकता है।
- डॉ. विशाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
ग्रीस बढ़ाने में नारियल पानी मददगार
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि घुटनों की ग्रीस (सिनोविअल फ्लुइड) बढ़ाने में नारियल पानी मददगार हो सकता है। ओपीडी में कमर व शरीर दर्द की समस्या से पीड़ित युवा हर रोज पहुंचते हैं। शारीरिक काम न करने की वजह से युवाओं में यह दिक्कत देखी जा रही है। ओपीडी में 20 से अधिक युवा शरीर दर्द की शिकायत लेकर आते हैं। इन्हें कैल्शियम, प्रोटीन व विटामिन युक्त चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।