फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kishore injured

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

Mon, 28 Mar 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
kishore injured
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर झुलसा
विज्ञापन

परसामलिक (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली निवासी साहिल (16 वर्ष) रविवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक साहिल टेंट का सामान लेने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से सेखुआनी गया था, वापस आते समय बेलभार गांव में ऊपर से जा रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया तथा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में लोगों ने उसे सीएचसी रतनपुर पहुंचाया। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
पंचायत की पहल पर युवक ने विधवा भाभी से रचाई शादी
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के एक गांव में पंचायत की पहल पर रविवार को एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के साथ शादी कर ली। बताया जाता है कि युवक के भाई का करीब वर्ष भर पहले देहांत हो गया था। युवक व उसकी विधवा भाभी पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इसी बीच युवक का एक अन्य युवती से प्रेम संबंध हो गया। वे घर से फरार हो गए। एक सप्ताह बाद दोनों जब घर आए तो परिवार में माहौल गर्म हो गया। मामला पंचायत तक पहुंच गया, फिर गांव में पंचायत बैठी। जिसमें युवक को अपनी विधवा भाभी से शादी करने की पहल हुई। जिस पर युवक भी राजी हो गया और पंचायत के समक्ष रविवार को दोनों ने शादी रचा ली।
विज्ञापन

भड़काउ पोस्ट डालने पर पर एक गिरफ्तार
महराजगंज। ट्विटर पर भड़काउ पोस्ट डालने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को हरखपुरा के रहने वाले मुराद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि धार्मिक भावना को भड़काने की पोस्ट डालने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed