फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kidnapping of school girl, police registered FIR and started investigation

Maharajganj News: स्कूल गई छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Nov 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of school girl, police registered FIR and started investigation
नौतनवा। परसामलिक थाना क्षेत्र निवासी एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर नौतनवा क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में स्कूल गई नाबालिग बेटी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि 15 नवंबर को उनकी बेटी नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में पढ़ने के लिए गई हुई थी। शाम को घर नहीं लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि उसे रतनपुर निवासी रिंकू गिरी उर्फ पप्पू नामक युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने युवक को फोन कर इसका विरोध किया तो उसने जानमाल की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिंकू गिरी उर्फ पप्पू निवासी रतनपुर के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी देने की धारा में प्राथमिक दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed