फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khatauni not received due to server failure, people remained worried

Maharajganj News: सर्वर फेल होने से नहीं मिली खतौनी, परेशान रहे लोग

Tue, 01 Oct 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Oct 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Khatauni not received due to server failure, people remained worried
महराजगंज। मंगलवार को सदर तहसील में सर्वर फेल होने के कारण लोगों को खतौनी के लिए परेशान होना पड़ा। कई लोग बिना खतौनी लिए घर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में सुबह से ही सर्वर डाउन होने से काम प्रभावित रहा। लोगों ने खतौनी, भूमि रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन किया, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते काम नहीं हुआ। जानकी ने बताया कि खतौनी कि जरूरत है, जिसके लिए तहसील आई थी, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण खतौनी नहीं निकली।

दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक में केसीसी ऋण के लिए खतौनी की आवश्यकता है। इसके लिए तहसील आया था। सर्वर फेल होने के कारण खतौनी नहीं निकल पाई। तहसील परिसर में मिले बुझारत प्रसाद, इंद्रासन यादव, हरिकेश, अजय यादव, अजय मौर्य, रामललित, संतोष भारती आदि ने कहा कि ऐसी तकनीकी समस्याओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही ने बताया कि सर्वर की समस्या को हल करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जल्द ही सेवाएं शुरू हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed