फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   khalsa march nikala

सिख समुदाय ने निकाला खालसा मार्च

Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khalsa march nikala
महराजगंज के नौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर खालसा मार्च निकाल - फोटो : MAHARAJGANJ
सिख समुदाय ने निकाला खालसा मार्च
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। नगर स्थित गुरुद्वारा से शनिवार को सिख समुदाय ने सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निशान साहेब के नेतृत्व में बाइक जुलूस (खालसा मार्च) निकाला गया। मार्च नगर के हनुमान चौक से शुरू होकर अटल चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, खनुआ तिराहा, बनैलिया मंदिर होते हुए कुनसेरवा बाईपास स्थित गुरुद्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार और लंगर का भी आयोजन किया गया।

खालसा मार्च में गुरु गोविंद सिंह की खालसा वाणी वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। इन्होंने ही सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की जो सिखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। खालसा पंथ की रक्षा के लिए वह मुगलों और उनके सहयोगियों से लगभग 14 बार लड़े। उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत भी दिए जिन्हें पांच ककार कहा जाता है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह छबड़ा, रंजीत सिंह गांधी, गुरमीत सिंह, रविंद्र कौर खंडूजा, गुरुचरण सिंह, सुरजीत सिंह, सतपाल सिंह, हन्नी सिंह, हैप्पी सिंह, सहेंद्र सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed