फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kerala Police's wanted man caught at Sonauli border

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया केरल पुलिस का वांछित

Sat, 14 Sep 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Kerala Police's wanted man caught at Sonauli border
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन विभाग ने केरल पुलिस के वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच की जा रही। सोनौली पुलिस ने भी आव्रजन कार्यालय पर जाकर मामले की जांच की। बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ केरल पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था। जांच के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर आव्रजन अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक भारत से नेपाल जाने के दौरान आव्रजन कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने जब उसके आईडी की जांच की तो युवक का नाम अनिल कुमार निवासी पोटी माडा केरल दिखा। उसके खिलाफ केरल पुलिस का लुक आउट नोटिस जारी देख उक्त युवक को हिरासत में लेकर केरल और सोनौली पुलिस को सूचना देकर पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई आपराधिक मामले केरल पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाल सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि केरल पुलिस द्वारा जारी लुक आउट नोटिस के आरोपी को आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। केरल पुलिस को सूचित किया गया है। उनके पहुंचने के बाद सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed