फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   kd academy and yse cricket club in semi final

केडी एकेडमी और वाईएसई क्रिकेट क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
kd academy and yse cricket club in semi final
केडी एकेडमी और वाईएसई क्रिकेट क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन

महराजगंज। अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सुबह 11 बजे से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरके क्रिकेट एकेडमी पनियरा और केडी क्रिकेट एकेडमी महराजगंज के बीच खेला गया। केडी क्रिकेट एकेडमी ने आरके क्रिकेट एकेडमी को 40 रनों से पराजित किया। मैच का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने किया। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव कुलदीप मणि ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
दूसरा मैच दूसरा मैच अवतार क्रिकेट एकेडमी पनियरा और वाईएसई क्रिकेट क्लब महराजगंज के बीच में खेला गया। वाईएसई क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 97 रनों से जीत हासिल की। विजयी दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच की विजेता टीम को आठ हजार ओर उपविजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीम को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। मंडल स्तरीय मैच गोरखपुर में 4-7 अप्रैल को खेला जाएगा। मंडल स्तरीय विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
केएमसी डिजिटल अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, केएमसी फिजियोथरेपी अनुभाग के डॉ. धनंजय कुशवाहा, आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के डॉ. देव चंद्र कुशवाहा, एरा रेडियो के एमडी कमल उपाध्याय, पंडित दिन दयाल इंटर कालेज के एमडी दुर्गेश सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस, केएमसी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इइंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ. भानू प्रिया एवं डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन पर अतिथियों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एरा रेडियो पर लाइव प्रसारण
एरा रेडियो के एप को डाउनलोड कर कमेंट्री सुनी जा सकती है। रेडियो जॉकी जागृति अपनी टीम के साथ मैच की लाइव कमेंट्री की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 मार्च को होगा।
--
ये टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
यूनिटी क्रिकेट क्लब महराजगंज, वाईएसई क्रिकेट क्लब महाराजगंज, अतुल स्टार इलेवन, केडी क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं।
---
केडी एकेडमी ने 40 रन से आरके एकेडमी को हराया
सब हेड
35 रन और दो विकेट लेने पर केडी एकेडमी के सूरज को मिला मैन आफ द मैच का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे पहले मैच की शुरूआत हुई। आरके क्रिकेट एकेडमी के कैप्टन अमित ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में केडी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। एजाजुल ने 46 और सूरज ने 35 रनों का योगदान दिया। आरके क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अमित और कासिम ने दो-दो, अरमान, रेहान, अनूप ने एक-एक विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके क्रिकेट एकेडमी 19.2 ओवरों में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह केडी एकेडमी 40 रनों से मैच जीत गई और सेमीफाइनल में पहुंच गई। आरके एकेडमी के विशाल ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 60 रनों का योगदान दिया। संदीप ने 18 रन बनाए। केडी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सत्यम सिंह ने चार, सूरज ने दो, रितेश और दिव्यांश ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। केडी एकेडमी के सूरज को 35 रन और दो विकेट लेने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार आरके सनसाइन एकेडमी के प्रबंधक विवेक गुप्ता ने दिया।

---
वाईएसई क्लब ने अवतार एकेडमी को 97 रनों से धोया
निखिल शुक्ला को 51 गेंदों पर 76 रन बनाने पर मिला मैन आफ द मैच का पुरस्कार
महराजगंज। प्रतियोगिता का दूसरा मैच अवतार क्रिकेट एकेडमी पनियरा और वाईएसई क्रिकेट क्लब महराजगंज के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वाईएसई क्रिकेट क्लब ने 97 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निखिल शुक्ला को पंडित दीन दयाल इंटर कालेज के एमडी दुर्गेश सिंह ने दिया। निखिल शुक्ला ने 51 गेंदों पर 76 रनों का योगदान दिया। टॉस जीतकर अवतार क्रिकेट एकेडमी ने वाईएसई क्रिकेट क्लब को बैटिंग करने का अवसर दिया। वाईएसई क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरी अवतार क्रिकेट एकेडमी मात्र 68 रन ही बना सकी और 97 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed