फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kayakalp Awrd to 11 Hospitals

जिले के 11 अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत

Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp Awrd to 11 Hospitals
जिले के 11 अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत
विज्ञापन

महराजगंज। वर्ष 2020-21 कायाकल्प अवार्ड योजना में जिले के 11 अस्पताल पुरस्कृत किए गए हैं। इन पुरस्कृत अस्पतालों में जिला संयुक्त चिकित्सालय, चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
ड्रिस्ट्रिक्ट क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जो अस्पताल पुरस्कृत किए गए हैं, उनमें जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा, निचलौल, परतावल व बृजमनगंज तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवां, ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, रम्हौली, चौक, श्यामदेउरवा व नौसागर शामिल हैं।
विज्ञापन

किसको मिलेगी कितनी धनराशि
क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट डॉ.एसके ओझा ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए पुरस्कृत होने वाले अस्पतालों में जिला संयुक्त अस्पताल को तीन लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवां ( प्रथम स्थान मिलने पर ) दो लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा, निचलौल, परतावल व बृजमनगंज को एक-एक लाख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, रम्हौली, चौक, श्यामदेउरवा, तथा नौसागर को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खर्च कर सकते हैं पुरस्कार की धनराशि
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पुरस्कार की धनराशि में से 25 प्रतिशत कर्मचारियों के वेलफेयर में तथा 75 प्रतिशत धनराशि अस्पताल की बेहतरी के लिए खर्च कर सकते हैं।
इन बिंदुओं पर होता है मूल्यांकन
क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट ने बताया कि क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत कायाकल्प एवार्ड योजना के लिए निम्न बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है।

- अस्पताल का रख-रखाव।
-अस्पताल की साफ-सफाई ।
-संक्रमण नियंत्रण की स्थिति।
-बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण।
-सपोर्ट सर्विसेज ।
-अस्पताल की चहारदीवारी ।
- हाइजीन स्वच्छता की स्थिति ।
-------
बढ़ रही पुरस्कृत होने वाली स्वास्थ्य इकाइयों की संख्या
क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के एडमिन कम कार्यक्रम सहायक बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि महराजगंज में प्रति वर्ष कायाकल्प अवार्ड से पुरस्कृत होने वाले स्वास्थ्य इकाइयों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वर्ष 2017-18----दो अस्पताल
वर्ष 2018-19 ---चार अस्पताल
वर्ष 2019-20--आठ अस्पताल
वर्ष 2020-21--ग्यारह अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed