{"_id":"6a46c274d51c89cd5f017519","slug":"kathmandu-route-blocked-by-landslide-hundreds-of-vehicles-stranded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180432-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूस्खलन से काठमांडो मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूस्खलन से काठमांडो मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के मुगलिन–नारायणघाट सड़क खंड पर चितवन जिले के इच्छाकामना क्षेत्र में हुए सूखे भूस्खलन के कारण सड़क दोनों ओर से पूरी तरह बंद हो गई है। घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:40 बजे इच्छाकामना ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित पानीधारा क्षेत्र में हुई। भूस्खलन के बाद से मुगलिंग से नारायण घाट होकर काठमांडो जाने के लिए आवागमन ठप हो गया है। रास्ते में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
बृहस्पतिवार को भूस्खलन के चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन और उनमें सवार यात्री फंस गए हैं। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
डीएसपी रामेश्वर पौडेल ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह खुलने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित विभाग से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।