{"_id":"66fb2e776cc6c701f10dbea7","slug":"kathmandu-road-opened-1700-stranded-vehicles-got-entry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132565-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काठमांडो मार्ग खुला, फंसे 1700 वाहन को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काठमांडो मार्ग खुला, फंसे 1700 वाहन को मिला प्रवेश
Tue, 01 Oct 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत धाडिंग के झपले खोला के निकट हुए भूस्खलन और मलबे में फंसे वाहन को हटाने के बाद राजमार्ग पर फंसे 1700 वाहन काठमांडो घाटी में प्रवेश कर गए हैं। काठमांडो से नीचे आने वाले सभी वाहनों को पुलिस ने निकालना शुरू कर दिया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि झपले में अवरुद्ध सड़क खुलने के बाद फंसे हुए यात्रियों के साथ वाहन काठमांडो में प्रवेश कर गए हैं। सोमवार दोपहर से काठमांडो से निकलने वाले वाहनों को उस रास्ते से भेजने की तैयारी की जा रही है। वाहन काठमांडो सुबटकाया से पृथ्वी राजमार्ग से निकलेंगे। गृह मंत्रालय ने मुख्य राजमार्ग के साथ-साथ अन्य अवरुद्ध सड़कों को संचालित करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया है।
सोमवार दोपहर गृह मंत्री रमेश अख्तर ने मंत्रालय में केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि कावरेपालनचोक के बीपी राजमार्ग के नीचे रोशी नदी में फंसे सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यात्रा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि मौसम पूरी तरह से स्थिर नहीं है। मुगलिंग और काठमांडो के रास्ते भूस्खलन का मलबा कम नहीं हुआ था। इसके कारण तीन दिनों तक आवागमन अवरुद्ध था। सोमवार को चौथे दिन मौसम सामान्य होने के बाद यातायात विभाग के प्रयास से आवागमन बहाल हुआ, जिसमें करीब पांच हजार वाहन फंसे थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भवेश्वर रिमल ने बताया कि आवागमन सामान्य हो गया है। कुछ अवरुद्ध सड़कों के संचालन के लिए देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों में सुरक्षा कर्मियों की टीमों को तैनात किया गया है।