{"_id":"6581ad23535938e193013a07","slug":"kasya-and-gorakhpur-team-will-advance-to-the-next-round-by-winning-the-match-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12030-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कसया और गोरखपुर टीम मैच जीत कर अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कसया और गोरखपुर टीम मैच जीत कर अगले दौर में
Tue, 19 Dec 2023 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर सिसवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित सुशीला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो मैच हुए। केसीसी क्रिकेट क्लब कसया ने सद्दाम इलेवन क्रिकेट क्लब निचलौल को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची, वहीं दूसरे मुकाबले में मंदिर बाजार क्रिकेट क्लब गोरखपुर ने केसीसी क्रिकेट क्लब कसया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पांचवें दिन का पहला क्रिकेट मैच केसीसी कसया व सद्दाम इलेवन निचलौल के बीच खेला गया। इसमें कसया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी निचलौल की टीम की तरफ से परवेज के 49, नूरहसन के 29, सचिन के 15 तथा सद्दाम व प्रियांशु के 6-6 रनों के मदद से 8 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 110 रनों का लक्ष्य दिया। कसया की तरफ से मन्नू ने तीन, इजहार, व राना ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी कसया की टीम की तरफ से इजहार ने 58, मुलायम ने 38, सन्नी ने आठ व सोनू ने तीन रनों का योगदान देते हुए अपनी टीम को 7वें ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर इस मुकाबले को सात विकेट से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।
दूसरा मुकाबला कसया और गोरखपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी कसया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया, बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की टीम के तरफ से लालू के 55, धरम के 24, अशरफ के 18, संगम व मोनू के 13 तथा फारूक के आठ रनों की मदद से 10 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रनों का लक्ष्य दिया। कसया के तरफ से वीरेंद्र व मन्नू ने 2-2 व जायद व इजहार ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी कसया की टीम के मन्नू 26, बिट्टू 20, सोनू 17, वीरेंद्र 12 व इजहार आठ के मदद से पूरे 10 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट गंवाकर महज 91 रन बना सकी। इसी तरह गोरखपुर की टीम ने यह मुकाबला 46 रनों से जीतकर अपने टीम की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद आमिर व आकाश सिंह ने निभाई। पहले मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने के लिए इजहार व दूसरे मुकाबले के ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए लालू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।