{"_id":"695190fb65513ed93b0d54fc","slug":"kasturbas-daughters-will-be-able-to-get-the-desired-career-by-taking-advantage-of-free-coaching-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167771-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निशुल्क कोचिंग का लाभ लेकर मनचाहा कॅरिअर पा सकेंगी कस्तूरबा की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निशुल्क कोचिंग का लाभ लेकर मनचाहा कॅरिअर पा सकेंगी कस्तूरबा की बेटियां
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूलों में मुफ्त होगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
जिले में संचालित 13 कस्तूरबा की 1300 बेटियों को मिलेगा लाभ
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क अपने स्कूल से ही कर सकेंगी। साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए जरूरी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगी। आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) ने कस्तूरबा के लिए संचालित होने वाले चौथे सत्र में निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था को शामिल किया है। अप्रैल 2026 से इसका लाभ लिया जा सकता है।
जिले में संचालित 13 कस्तूरबा स्कूलों में कुल 1300 बालिकाएं आवासीय शिक्षा का लाभ प्राप्त कर रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी होने के बाद कस्तूरबा को अपग्रेड कर 12वीं तक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन स्तर से बेटियों को गणित व विज्ञान में पारंगत करने के लिए खान एकेडमी व आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) से मिलकर ऑनलाइन शिक्षा के जरिये गुणवत्ता बढ़ाने की व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। इन दोनों संस्थानों से बेटियां ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से जुड़कर अपना शैक्षिक पाठ्यक्रम सहजता से पूर्ण कर रही हैं। अब इसे और मजबूत करते हुए चौथा सत्र जो अप्रैल से शुरू हो रहा इसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का विकल्प भी समाहित किया गया है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स के जरिये बेटियां अपने स्कूल से ही ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग का लाभ ले सकेंगी।
वर्जन
कस्तूरबा की शिक्षा गुणवत्ता लगातार बढ़ाने के प्रयास हो रहे। इसी के तहत खान एकेडमी व आईटीआई गांधीनगर से कस्तूरबा का टाइअप है। अप्रैल 2026 से चौथा सत्र शुरू हो रहा है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन को शामिल किया गया है। इसका लाभ लेकर बेटियां लेकर जिस क्षेत्र में जाना चाहें तैयारी के जरिये आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
-रिद्धि पांडेय, बीएसए