फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kargil Vijay Diwas: Story of sacrifice and valor of soldiers

Maharajganj News: कारगिल विजय दिवस सैनिकों के बलिदान और शौर्य की कहानी

Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Story of sacrifice and valor of soldiers
महराजगंज। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को जिले भर में रणबांकुरों को याद किया गया। लोगों ने रणबांकुरों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के रक्षा अध्ययन और एनसीसी की ओर से मीटिंग हॉल में कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल शहीद और सैनिकों की वजह से ही हम सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

रक्षा अध्ययन विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्राची कुशवाहा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के बलिदान, साहस और शौर्य की कहानी है, जिसे याद कर आज के दिन हम उन्हें नमन करते हैं।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी डॉ. राजू शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर हम शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विजय आनंद मिश्रा, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय, अशोक कुमार, डॉ. नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ शहीद स्मारक पहुंच बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने नगर में स्थापित शहीद प्रदीप कुमार थापा एवं पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशभक्ति नारे लगाए और उन्हे याद किया। इस दौरान सदामोहन उपाध्याय, अबरार इराकी, नेहाल इराकी, राजन कुमार प्रजापति, राजन शुक्ला, कुंज बिहारी निषाद, श्याम करन, इसरार मौजूद रहे।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया नगर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां उन्होंने कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा एवं प्रदीप कुमार थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशभक्ति नारों के बीच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला सैनिक अधिकारी कर्नल धीरेंद्र नाथ राय एवं नर बहादुर राना की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने शहीद पूरन बहादुर एवं प्रदीप थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गर्मजोशी के साथ देशभक्ति नारे भी लगाए। इस दौरान डमर बहादुर गुरूंग, तूल बहादुर थापा, सूरज कुमार थापा, मोहन थापा, श्याम किशोर थापा, राम कुमार थापा, नरेश राना मौजूद रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में कारगिल विजय दिवस के 26वीं वर्षगांठ पर एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि आज के दिन हमें देश की आन, बान, शान और सम्मान के लिए मर मिटने की शपथ लेनी चाहिए।
मिठौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर चौक मंडल के सिंदुरिया शक्ति केंद्र पर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, ब्लाॅक प्रमुख राम हरख गुप्त, अशोक पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परतावल ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से माधोनगर स्थित अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी हुई, जिसका संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, घुघली ब्लॉक के विशुनपुर गबडुआ शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीर अमर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में हुआ। जहां एनसीसी कैडेटों व युवाओं को कारगिल युद्ध के दौरान देश के जवानों की वीरता व शौर्य के बारे में विस्तार से बताया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि युवाओं को देश के प्रति राष्ट्रीय एकता व संप्रभुता को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि एनसीसी अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेना के शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। डॉ. यशवंत सिंह व अरूण कुमार सिंह ने कहा कि जब देश पर कोई संकट आता है तो भारतीय सेना मुहतोड़ जवाब देती है।


कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के हरपुर बेलहिया में स्थित शहीद पंकज त्रिपाठी के स्मारक पर पहुंचे। जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी, हीरा गुप्ता, गयादीन चौधरी, दिलीप सहानी, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed