{"_id":"6ac80ac76eefcd9721060c6d","slug":"kapil-dev-of-host-gsvs-came-second-while-anand-of-rk-inter-college-came-third-maharajganj-news-c-206-1-go11002-186713-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 37वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स में करण को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 37वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स में करण को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में 37 वें दो दिवसीय एथलेटिक्स 800 मीटर दौड़ में साधू शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज के करण ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर मेजबानी कर रहे जीएसवीएस के कपिल देव ने दूसरा तो तीसरे स्थान पर आरके इंटर कॉलेज के आनंद तीसरे स्थान पर रहे।
जीएसवीएस में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व विद्यालय के संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती की उपस्थिति में शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ। सदर विधायक ने सभी क्रीड़ा प्रतिभागियों को प्रेरणास्पद संबोधन दिया तथा गुब्बारों के समूह को आसमान में उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इसके बाद स्कूल के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया जिसमें फरुआही नृत्य व प्रिया यादव व प्रिया विश्वकर्मा के झूमड़ नृत्य ने खूब सराहना बटोरी। खेल में पहले दिन अंडर 19 के खिलाड़ियों का दमखम परखा गया। जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर पूर्व डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति सलामी दी गई। पूर्व डीआईओएस इस सम्मान से अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि जिले से मिला अपनापन सराहनीय रहा।