{"_id":"62965cbeaf156c227a0e56b7","slug":"kanha-garden-will-be-built-in-madhavaliya-animals-will-be-protected-maharajganj-news-gkp438820280","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधवलिया में बनेगा कान्हा उपवन, पशु होंगे संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधवलिया में बनेगा कान्हा उपवन, पशु होंगे संरक्षित
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से उपवन को विकसित किए जाने के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव
महराजगंज। मधवलिया गोसदन में रख जाने वाले पशुओं को और बेहतर तरीके से संरक्षित करने, गोसदन की आय को बढ़ाने व पर्यावरणीय दृष्टि से उसे मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोसदन परिसर में कान्हा उपवन का निर्माण होगा। उपवन के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की दिशा में कवायद तेज होगी।
मधवलिया गोसदन में 500 एकड़ भूमि की उपलब्धता को देखते हुए जिम्मेदार यहां पर पशुओं के बेहतर ढंग से संरक्षण किए जाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही इसे इस प्रकार से बनाने की योजना है जिससे कि आसपास के जिले के लोग भी यहां पर भ्रमण करते हुए इसकी विशेषता को जान व समझ सकें तथा उससे प्रेरित होकर पशुओं के प्रति उनकी धारणा को बदला जा सके। उपवन के निर्मित होने से जहां इसे प्राकृतिक रूप से हरा-भरा बनाया जा सकेगा, वहीं यहां पर कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों से इसकी आय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हाल ही में जिले के दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी इसका समर्थन करते हुए शासन स्तर पर आवश्यक समर्थन किए जाने के लिए आश्वस्त किया था, जिससे इसके मंजूरी मिलने के प्रबल आसार हैं। इसके बन जाने से जिले के विकास को भी गति मिलेगी।
कान्हा उपवन के बनने से यह होगा लाभ
- धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- बायोगैस प्लांट की स्थापना होगी
- पशु के गोबर से जैविक खाद को तैयार किए जाने का कार्य होगा
- देशी प्रजाति के पशुओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा
- उपरोक्त कार्यों से गोसदन को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकेगा
मधवलिया गोसदन में पशुओं को बेहतर ढंग से संरक्षित करने व उसकी आय को बेेहतर बनाने के उद्देश्य से कान्हा उपवन बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के उपरांत इसके निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया जाएगा। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी