फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalyan Mandap will be built in Mahuwan and open gym will be built in Pipardeura.

Maharajganj News: महुअवां में बनेगा कल्याण मंड़प तो पिपरदेऊरा में ओपन जिम

Wed, 07 Feb 2024 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap will be built in Mahuwan and open gym will be built in Pipardeura.
महराजगंज। शहर के लोगों को जल्द ही ओपन जिम और कल्याण मंडप की सौगात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने विस्तारित क्षेत्र में होने वाले कार्यों के लिए 70 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्ययोजना के अनुसार, महुअवा में कल्याण मंड़प व पिपरदेउरा में ओपन जिम बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही अमरूतिया, शिवननगर, पटेल नगर, सुकठिया और आजानगर के स्कूलों का मरम्मत कराई जाएगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। पार्क बन जाने से न केवल मॉर्निंग वॉक करने वालों को सहूलियत होगी, युवाओं को भी अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पिपरदेऊरवां में चार लाख 71 हजार की लागत से ओपन जिम बनाया जाएगा। लोगों के लिए बेहतर सुविधा होगी। खिलाड़ियों के लिए वॉलीबाल और बास्केटबॉल कोर्ट बनेगा। इसमें शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही नगर के महुअवां में तीन करोड 48 लाख की लागत से कल्याण मंडप बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से मंजूरी का इंतजार है। कल्याण मंडप बनने से बेटियों की शादी में लॉन के नाम पर होने वाला भारी भरकम खर्च बचेगा। नगर पालिका जल्द ही कल्याण मंड़प का निर्माण कराने जा रही है। 23 लाख की लागत से अमरूतिया, शिवननगर, पटेल नगर, सुकठिया और आजानगर के स्कूलों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed