फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra was taken out with slogans in Kevalapur Khurd

Maharajganj News: केवलापुर खुर्द में जयघोष के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 03 Mar 2025 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Mar 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out with slogans in Kevalapur Khurd
बागापार। सदर ब्लाॅक के केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर प्रांगण में श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जहां गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे, वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर फुर्सतपुर, सलामतगढ़, बरगदवा राजा, विजयपुर, परासखांड़, झुंगवा चौराहा होते हुए रोहिन नदी स्थित चानकी घाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं ने अपने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल की ओर रवाना हो गईं। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। मंत्रों की गूंज, धूप और अगरबत्ती की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान परीखन गुप्ता, छोटेलाल यादव, समाजसेवी अंगद चौहान, हरीश आर्य, अवध नारायण मिश्र, राजकुमार राय, सुनील, उमेश यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed