फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra was taken out on the inauguration of Rudra Maha Yagya.

Maharajganj News: रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 19 Jan 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out on the inauguration of Rudra Maha Yagya.
ठूठीबारी। सुख-समृद्धि, शांति की कामना को लेकर खैरहवां जंगल में नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकाल कर किया गया।
विज्ञापन

बरगदवां क्षेत्र के ग्रामसभा खैरहवां जंगल स्थित नवनिर्मित ओम शिव आरती मंदिर प्रांगण से रविवार की दोपहर 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से खैराटी, जिगिनिहवां चौराहा से होते भगवती मंदिर सीहाभार पहुंची। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां भगवती के दर्शन-परिक्रमा कर गांव के पूरब चंदन नदी के तट पर पहुंच कलश में जलभरा और वापस यज्ञस्थल पहुंचे। वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के अन्य देवी देवताओं के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यज्ञ समिति अध्यक्ष इंद्रजीत चौहान ने बताया कि पंडित विशिष्ट पांडेय की ओर से प्रतिदिन दोपहर में प्रवचन रात्रि में रामलीला का आयोजन किया गया है। 23 जनवरी को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा होगी तथा 29 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed