{"_id":"6794e361eb628a8719064618","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-band-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141337-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैंडबाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैंडबाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
Sat, 25 Jan 2025 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Jan 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ श्रीश्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। 151 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर जयघोष लगाते चल रही थीं। सभी के हाथों में भगवाध्वज लिए भक्ति गीतों पर झूमते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। कलश यात्रा यज्ञस्थल से यज्ञाचार्य शास्त्री पं. जय त्रिपाठी अयोध्या धाम के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों के द्वारा नववर्धनिय पूजन कराकर यजमानों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।
कलश यात्रा हरैया रघुवीर शिव मंदिर से निकलकर काली माता स्थान से होते हुए भैंसहवा, समरधीरा चौराहा, रघुनापुर होते हुए अमहवाघाट पर पहुंची। जहां पं. विकास पाठक सत्यम मिश्रा, सतीश मिश्रा, विकास पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरणी अनुष्ठान रोहिन नदी के अमहवा घाट पर पूरा कराया। कन्याओं की ओर से 151 कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल हरैया रघुवीर पहुंची। इस दौरान यज्ञकर्ता धीरेंद्र दास शुक्ल, समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव, चौथी यादव, इंद्रेश यादव, डॉ. विनोद यादव, दिनेश चौबे, मुनिराम यादव, श्रीराम गौड़, शिवप्रसाद चौधरी शामिल रहे।