{"_id":"69dab984ebaa7a9a0b038508","slug":"jyotirao-phules-life-was-dedicated-to-equality-education-and-social-justice-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-175175-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा ज्योतिबा फुले का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा ज्योतिबा फुले का जीवन
विज्ञापन
ज्योतिबा फुले का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा व सामाजिक न्याय के लिए रहा समर्पित
फरेंदा। कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में भेदभाव को समाप्त करने और सभी को समान अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान माली समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश माली को चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राहुल शर्मा, सभासद गौतम पटवां, महेश लोहिया, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।